Aaj ka Rashifal: इन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां


By Farhan Khan04, Aug 2023 10:53 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय नुकसान हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें नहीं तो व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशिफल

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिफल

आज आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की हिफाजत करें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।

कर्क राशिफल

पत्नी और बच्चों को लेकर आज आप परिवार में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। बच्चों की शिक्षा आदि के लिए आज अपना घर चेंज कर सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

सिंह राशिफल

आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ परेशानियां महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अध्यात्म की ओर झुके दिखाई देंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य योग बन सकता है। आज आपका कोई रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

तुला राशिफल

आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयासरत हैं। आज आपका वह कार्य पूर्ण होता दिखाई देगा, जिस कारण मन प्रसन्न होगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अपने मित्रों रिश्तेदारों से सहयोग मांग सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज अपने परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। आज कोई बड़े काम का ऑफर भी मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

धनु राशिफल

आज आप कोई बड़ा काम शुरू ना करें नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, परंतु उसमें सफलता मिलना थोड़ा कठिन होगा।

कुंभ राशिफल

आज आप किसी परिचित के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। हो सकता है आप पर कोई झूठा आरोप-प्रत्यारोप लगाया जाए। जिस कारण आपकी छवि पर असर पड़ सकता है।

मीन राशिफल

आज आप अपने मित्रों व साथियों के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। अपने सामान आदि की रक्षा करें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान रखें। 

24 November 2022 Rashifal: आज इन राशियों के आर्थिक पक्ष में होगा सुधार