अमरिंदर के अलावा ये मुख्यमंत्री भी थाम चुके हैं, भाजपा का दामन


By Abhishek Pandey20, Sep 2022 07:48 PMjagran.com

नारायन दत्त तिवारी

कांग्रेस से तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी ने साल 2017 विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा का दामन थाम लिया।

विजय बहुगुणा

विजय बहुगुणा कांग्रेस के दिग्गज नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे। उनकी जगह हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर नाराज होकर 2016 में भाजपा में शामिल हो गए।

नारायण राणे

शिवसेना के दिग्गज नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे 2019 विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए।

दिंगबर कामत

गोवा के मुख्यमंत्री रह चुके दिंगबर कामत ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के 7 विधायकों के साथ भाजपा का दामन थामा।

एस एम कृष्णा

1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री व यूपीए 2 सरकार में विदेश मंत्री रहे एस एम कृष्णा ने साल 2017 में भाजपा का दामन थाम लिया।

एन किरण रेड्डी

2010 से 2014 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एन किरण रेड्डी भी कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

पेमा खांडू

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कांग्रेस के 40 विधायकों के साथ भाजपा की सहयोगी पार्टी पीपुल्स पार्टी आफ अरुणाचल में शामिल हो गए।

कैप्टन अमरिंदर सिंह

2002 से 2007 तक और मार्च 2017 से लेकर सितंबर 2021 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। साथ ही अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुंदर टोपियां व पगड़ी