सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने के ये हैं 7 फायदे


By Farhan Khan02, Oct 2023 11:00 AMjagran.com

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का भंडार हैं। इनमें ऐसे-ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत का वरदान माने जाते हैं।

किशमिश

इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में से एक किशमिश है। जिसमें फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

किशमिश का पानी

लेकिन क्या आप जानते हैं जितनी किशमिश खाने में फायदेमंद मानी जाती है उतना ही इसका पानी पीना भी किसी रामबाण से कम नहीं।

वेट लॉस

किशमिश के पानी में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज पाए जाते हैं, जिससे न सिर्फ वेट लॉस होता है बल्कि आप लंबे समय तक ऊर्जान्वित भी रहते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

किशमिश के पानी में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

दांतों को स्वस्थ रखे

किशमिश का पानी दांतों से संबंधित समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है।

लिवर साफ

रोजाना सुबह किशमिश पानी पीने से लिवर साफ होता है। इस पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।

आयरन

किशमिश में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आप किशमिश पानी का सेवन कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

जीनियस माइंड बता सकते हैं कहां छिपा है चूहा