गुणों की खान जैतून के तेल के 5 अद्भुत फायदे जानें


By Farhan Khan22, Aug 2023 11:29 AMjagran.com

जैतून का तेल

जैतून के तेल में विटामिन-ई, आयरन, विटामिन-के, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां

अगर आप खाने में इस तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो आप स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से बच सकते हैं।

त्वचा में निखार

इसके अलावा जैतून तेल का इस्तेमाल स्किन के लिए भी किया जाता है, जिससे त्वचा में निखार आता है।

फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर जैतून का तेल पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए इसके फायदे के बारे में जानते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट

जैतून का तेल विटामिन-ई, विटामिन- के समेत एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पुरानी बीमारियों को भी कम करने में मदद करता है।

अल्जाइमर

जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो अल्जाइमर के प्रभाव को कम करने में सहायक है। इसके अलावा यह याददाश्त बढ़ाने में काफी फायदेमंद माना जाता है।

पाचन तंत्र

जैतून का तेल हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे आप कब्ज की समस्या से बच सकते हैं।

वजन

जैतून के तेल में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए आप इसे वेट लॉस जर्नी में आसानी से शामिल कर सकते हैं।

हड्डियां

जैतून का तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों के विकास में सहायक है। हड्डियों के दर्द में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

खाएं ये 5 चीजें, मिलेगा भरपूर विटामिन बी12