Happy Birthday Virender Sehwag: धुआंधार बल्लेबाज के शानदार रिकॉर्ड्स


By Amrendra Kumar Yadav20, Oct 2023 05:00 AMjagran.com

वीरेंद्र सहवाग

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपनी धुंआधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आज सहवाग अपना 45 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

दर्ज हैं कई शानदार रिकॉर्ड

सहवाग के नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनको तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए काफी मुश्किल है। सहवाग को वीरू और नजफगढ़ का सुल्तान के रूप में जाना जाता है। सहवाग के करियर के कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड की चर्चा करेंगे।

पाकिस्तान के विरूद्ध तिहरा शतक

सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ 2004 में तिहरा शतक जड़ा जो किसी भी भारतीय के लिए तिहरा शतक था। ऐसा करके सहवाग ने वीवीएस के 281 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

अलहदा अंदाज के लिए हैं प्रख्यात

सहवाग मैदान पर अपने अलहदा अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं। सहवाग ने अपना तिहरा शतक छक्के के साथ पूरा किया था। पाकिस्तान के विरूद्ध सहवाग ने 309 रनों की पारी खेली।

दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज

क्रिकेट इतिहास में सहवाग दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2011 में 219 रनों की धुंआधार पारी खेली थी। सहवाग ने मात्र 149 गेंदों में यह कारनामा किया था। सहवाग से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा कर दिखाया था।

कप्तान रहते बनाया इतिहास

सहवाग ने एकदिवसीय क्रिकेट में जब दोहरा शतक लगाया तो वह उस मैच में कप्तान भी थे। वह दुनिया के एकमात्र प्लेयर हैं जिन्होंने कप्तानी करते हुए दोहरा शतक जमाया था।

19 से है खास लगाव

सहवाग के क्रिकेट करियर में 19 अंक का खास महत्व है। सहवाग का तीनों फॉर्मेट टी20, एकदिवसीय,टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर क्रमशः 119, 219 व 319 रन है। वह एकमात्र ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने दो तिहरे शतक लगाए हैं।

100 से कम गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड

सहवाग के खाते में सबसे अधिक बार 100 से कम गेंदों में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड है। सहवाग ने यह कारनामा 7 बार किया है। सहवाग के बाद आस्ट्रेलियन क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है, जिन्होने 6 बार यह कारनामा किया।

पढ़ते रहें

स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Ind vs Ban: पुणे की पिच पर कौन करेगा राज?