अंबानी लेडीज ने पहनें Manish Malhotra के डिजाइनर साड़ी-लहंगे


By Shradha Upadhyay06, Mar 2024 01:42 PMjagran.com

राधिका-अनंत प्री-वेडिंग फंक्शन

हाल में गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित हुए। जहां अंबानी फैमिली का हर बार की तरह बेहद रॉयल अंदाज नजर आया।

अंबानी लेडीज मनीषा मल्होत्रा अटायर

ऐसे में इन प्री-वेडिंग फंक्शन में अंबानी लेडीज ने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए लहंगे और साड़ियां पहनी थीं। आइये देखें उनके गॉर्जियस लुक्स।

नीता-ईशा

इस दौरान नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी मैचिंग कलर के ऑउटफिट में नजर आई। नीता अंबानी ने गोल्डन साड़ी जबकि ईशा ने गोल्डन हैवी लहंगा कैरी किया था।

श्लोका मेहता रेनबो साड़ी

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने प्री-वेडिंग फंक्शन में रेनबो कलर की शिमरी साड़ी पहनी थी। जिसमे वो कहर ढहा रही थीं।

राधिका मर्चेंट गोल्डन लहंगा

वही पार्टी की शान और अंबानी फैमिली की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट गोल्डन कलर के सेक्विन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ईशा अंबानी रेड बॉडीकॉन लहंगा

मुकेश अंबानी की लाड़ली ईशा अंबानी मनीष मल्होत्रा के रेड कलर के बॉडीकॉन लहंगे में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई।

श्लोका जालीदार लहंगा

अंबानी परिवार की बहू श्लोका ने एक फंक्शन में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ गोल्डन कलर जालीदार ग्लिटरी लहंगा कैरी किया था। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।

ईशा अंबानी गोल्डन लहंगा

ईशा अंबानी का गोल्डन हैवी वर्क लहंगा लुक भी काफी अट्रैक्टिव था। इसमें ईशा एकदम शाही अंदाज में नजर आ रही थीं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

50 की उम्र में भी Tisca Chopra हैं फिट और जवां, जानें रूटीन