अनन्या पांडे बॉलीवुड की फेमस और हिट स्टार किड हैं। जिन्होंने अबतक इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस के फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं।
अभिनेत्री पर्दे पर एक्टिंग के साथ इंटरनेट पर अपने ग्लैमरस लुक का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। उनका हर लुक यंग गर्ल्स काफी रिक्रिएट भी करती हैं।
आज हम आपको 25 साल की अनन्या पांडे की ट्रेंडी साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको यंग गर्ल्स अपनी सहेली की शादी में पहनकर जलवा दिखा सकती हैं।
एक्ट्रेस की लाइट कलर नेटिड साड़ी पर थ्रेड वर्क किया गया है। जिसमें वो काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं। इसके संग उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है।
आप यदि मैरिड हैं और आपको अपनी दोस्त की वेडिंग अटेंड करती हैं तो उसके लिए आप इस तरह की मिरर बॉर्डर साड़ी को कैरी कर सकती हैं।
आप भी अनन्या की तरह ऐसी सिक्विन वर्क साड़ी ऑफ शोल्डर ब्लाउज में ग्लैमर का तड़का लगा सकती हैं। हर कोई आपको इस साड़ी में देखता रह जाएगा।
अनन्या पांडे गोल्डन कलर की पर्ल वर्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये साड़ी यंग गर्ल्स के वेडिंग लुक में चार चांद लगा देगी।
अभिनेत्री की लाइट कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी नूडल स्ट्रैप ब्लाउज लुक हॉट लग रहा है। आप इसे फ्रेंड की शादी में जरूर पहनें।