रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को लोग बहुत ज्यादा प्यार दे रहे हैं।
फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के दिन से ही फिल्म बीस्ट बनी हुई है।
फिल्म एनिमल के आगे अब जवान, पठान और गदर 2 के भी रिकॉर्ड फेल होते जा रहे हैं। फिल्म एनिमल ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड ब्रेक करना शुरू कर दिए थे।
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने रिलीज के पहले दिन ही 63.8 करोड़ के साथ खाता खोला था। साथ ही वर्ल्ड वाइड 120 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
एनिमल ने रिलीज के चार दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 241.43 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने तीन दिनों में 356 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
रणबीर कपूर, अनिल कपूर और सनी देओल की एक्टिंग तो लोगों को पसंद आ ही रही है, साथ ही तृप्ति डिमरी और रश्मिका को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
शानदार कास्ट के अलावा फिल्म के गाने भी बहुत वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एनिमल के ही गाने ट्रेंड हो रहे हैं।