Hindi Diwas 2022: भारत के अलावा इन देशों में भी बोली जाती है हिंदी


By Priyanka Singh14, Sep 2022 11:19 AMjagran.com

नेपाल

नेपाल में भी हिंदी भाषी लोग अच्छी-खासी तादाद में मौजूद हैं। आप लोगों से यहां अपनी भाषा में बात कर सकते हैं। यहां बॉलीवुड फिल्में भी देखी जाती हैं।

मॉरीशस

मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित एक आईलैंड है। जहां बड़ी संख्या में भारतीय बसते हैं। इस देश में भी आपको हिंदी बोलने वाले लोग मिल जाएंगे। मॉरिशस एक अच्छा ट्रैवल डेस्टिनेशन है।

फिजी

फिजी में भी हिंदी भाषियों की संख्या बहुत ज्यादा है। फिजी कई सारे आईलैंड से बना एक देश है। जहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। यह जगह टूरिज्म के लिहाज से भी काफी अच्छी जगह है।

पाकिस्तान

आजादी से पहले तक पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा हुआ करता था। तो यहां के लोग हिंदी भाषा को अच्छी तरह समझते हैं और बोलते भी हैं। इसके अलावा पंजाबी, सिंधी, पश्तो, बलूची जैसी भाषाएं बोलने वाले लोग भी यहां रह

सिंगापुर

सिंगापुर में भी काफी तादाद में भारतीय मूल के लोग निवास करते हैं। जो हिंदी भाषा को अच्छी तरह समझते और बोलते हैं। सिंगापुर एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है।

त्रिनिदाद और टोबैगो

त्रिनिदाद और टोबेगो की भी इंग्लिश ऑफिशियल लैंग्वेज है। यहां पर स्पेनिश, फ्रेंच, हिन्दी और भोजपुरी भी बोली जाती है।

बांग्लादेश

बंग्ला यहां की ऑफीशियल लैंग्वेज है। यहां इंग्लिश के साथ ही हिन्दी भी बोली जाती है।

सर्दियों में गजक खाने से मिलते हैं ये 7 गजब के फायदे