आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने किया सुसाइड, इन बड़ी फिल्मों में किया काम


By Shradha Upadhyay02, Aug 2023 12:57 PMjagran.com

आर्ट डायरेक्टर

फेमस आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार 2 अगस्त को अपने ही मुंबई स्थित खुद के ही 'एनडी स्टूडियो' में सुसाइड कर लिया। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा।

क्या है वजह?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 58 साल के नितिन ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की। जाने माने आर्ट डायरेक्टर ने कई बड़ी फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे।

करियर

नितिन देसाई ने 1989 में 'परिंदा' फिल्म से बतौर आर्ट डायरेक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया।

देवदास

2002 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'देवदास' के सेट को नितिन देसाई ने ही डिजाइन किया था।

हम दिल दे चुके सनम

इसके अलावा उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'हम दिल चुके सनम' में भी काम किया था।

मिशन कश्मीर

साल 2000 में आई फिल्म 'मिशन कश्मीर' भी इस लिस्ट में शामिल है।

बाजीराव मस्तानी

हिट फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सेट को भी नितिन ने तैयार किया था। इसके अलावा वो ऐसी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे।

स्टूडियो

चार बार नेशनल अवार्ड्स से सम्मानित नितिन ने साल 2005 में मुंबई के पास कर्जत में करीब 52 एकड़ में अपना 'एनडी स्टूडियो' खोला था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Janhvi Kapoor की 8 डीप नेक ड्रेसेज