आज के दिन न करें ये गलतियां, शनि देव होते हैं नाराज


By Amrendra Kumar Yadav04, Nov 2023 12:20 PMjagran.com

न्याय के देवता हैं शनि

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन सच्चे मन से शनि देव की पूजा करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शनि की कृपा

शनि देव की कृपा जिनपर होती है उनको किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है, वहीं शनि देव के रुष्ट होने पर कई परेशानियां होती हैं।

करें ये उपाय

शनिवार के दिन ये उपाय करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

इस दिन शाम में शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक में तिल मिलाकर जलाएं, इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।

करें हनुमान चालीसा का पाठ

इस दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। इससे शनि की साढ़ेसाती दूर होती है। शनि का बुरा प्रकोप कम होता है।

शनि मंत्र का जाप

शनिवार के दिन शनि मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख की प्राप्ति होती है।

शनि मंत्र

ऊं शं शनैश्चराय नमः इस मंत्र का जाप करें।

दान कराएं

इस दिन गरीबों व जरूरत मंद लोगों को दान देना चाहिए। इसके अलावा इस दिन काले तिल का दान भी कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ