किचन में इन चीजों के इस्तेमाल से बचें, हो सकती हैं बीमारियां


By Ashish Mishra14, Aug 2023 01:17 PMjagran.com

किचन

सभी घरों में किचन देखने को मिल जाते हैं। लोग इसमें अपनी जरूरत की सारी चीजें रखते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं जिससे कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

साफ-सफाई

किचन में हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। इससे बीमारियों का खतरा नहीं रहता है। जिससे स्वस्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

प्लास्टिक बॅाटल

प्लास्टिक की बॅाटल बनाने में कंपाउंड बिस्फेनॅाल का इस्तेमाल किया जाता है। जो शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है।

नॅान स्टिक कुकवेअर

अधिकतर घरों में नॅान स्टिक कुकवेअर का इस्तेमाल होता है। इसे अधिक तापमान पर गर्म करने से कोटिंग खराब हो जाती है। इसे खाने के साथ निगलने से लिवर डैमेज हो सकता है।

रिफाइंड ऑयल

रोजाना रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करना हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे हार्ट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

एल्युमीनियम फॅायल

रिपोर्ट के अनुसार मनुष्य के शरीर में 50 मिलिग्राम एल्युमीनियम का आवश्यकता होती है। वहीं एल्युमीनियम फॅायल में रखे भोजन को करने से ब्रेन की समस्या बढ़ सकती है।

डिब्बे में रखा भोजन

डिब्बे में रखे भोजन को करने से बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद बिस्फेनॅाल ए डिब्बे से भोजन में चला जाता है।

प्रोसेस्ड मांस

प्रोसेस्ड मांस को खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए ऐसा करने से बचना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

इन तरीकों को अपनाने से नहीं रहता डायबिटीज होने का खतरा