मुलायम हाथों के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड स्क्रब


By Saloni Upadhyay25, Nov 2022 04:10 PMjagran.com

कोमल हाथों के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

अक्सर लोग चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन शरीर के अन्य अंगों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। चेहरे के अलावा हाथों की भी देखभाल जरूरी है।

शहद

शहद त्वचा की नमी को बरकरार रखने में सहायक है। 2 चम्मच शहद मिलाएं में एक चम्मच कच्चा दूध मिला दें। आप इस मिश्रण को रोजाना हाथों पर लगा सकते हैं।

नींबू

इस स्क्रब को बनाने के लिए 4 चम्मच चीनी में नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला दें। अब इससे हाथों पर मसाज करें।

एलोवेरा

एक बाउल में 4 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें 2 चम्मच चीनी मिलाएं। इससे सर्कुलर मोशन में हाथों पर मसाज करें।

ऑलिव ऑयल

2 चम्मच ऑलिव ऑयल लें। इसमें बराबर मात्रा में चीनी मिलाएं। इस मिश्रण से हाथों पर रब कर सकते हैं।

ओटमील

इसके लिए 1-2 चम्मच शहद लें, इसमें ओटमील मिला दें। अब इस स्क्रब से हाथों पर मसाज करें, यह स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

कॉफी

1-2 चम्मच कॉफी पाउडर में दूध मिलाएं। इस मिश्रण को हाथों पर लगाएं, 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

दिल्ली के आसपास घूमने के लिए ये जगहे हैं बेस्ट