पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद असरदार हैं ये 6 योगासन


By Priyanka Singh18, Nov 2022 08:34 PMjagran.com

पश्चिमोत्तानासन

यह आसन को करने से अपर और लोअर बॉडी की बहुत अच्छी स्ट्रेचिंग हो जाती है। हिप्स और हैमस्ट्रिंग मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन के साथ ही फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है।

उत्तानासन

यह पूरी तरह पश्चिमोत्तानासन ही है बस इसे खड़े होकर किया जाता है। इस आसन के अभ्यास से कोशिकाओं में ब्लड के साथ ही ऑक्सीजन का प्रवाह भी बढ़ता है। हार्मोनल बैलेंस बनाने में मदद करता है उत्तानासन।

भुजंगासन

इस योगासन को करने से हिप एरिया में ब्लड का सही तरीके से सर्कुलेशन होता है। जिससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है, मोटापा तेजी से कम होता है।

सेतुबंधासन

सेतुबंधासन भी कई समस्याओं को दूर करने वाला बेहद प्रभावी योगासन है। यह योग प्रजनन अंगों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है जिससे वो अपना काम सही तरीके से कम पाते हैं।

बालासन

फर्टिलिटी बढ़ाने में बालासन भी बेहद फायदेमंद आसन है। इसको करने से प्रजनन अंगों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, साथ ही तनाव भी दूर करता है।

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार के एक नहीं कई फायदे होते हैं। ये स्ट्रेस में कमी लाता है। सबसे मुख्य कि इनमें से कुछ प्रजनन क्षमता बढ़ाने में भी मददगार है।

हड्डियों में कैल्शियम भर देंगी ये 6 सस्‍ती चीजें