घर में लोबान जलाने से क्या फायदे होते है?


By Ashish Mishra09, Jan 2024 01:37 PMjagran.com

लोबान जलाना

अक्सर लोग घर में लोबान जलाते हैं। इसे जलाने से घर पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव दूर होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि लोबान जलाने से क्या फायदे होते हैं?

ज्योतिष शास्त्र

इस शास्त्र में घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप घर में लोबान जलाते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

घर में सुख-शांति

पारिवारिक माहौल को बनाए रखने के लिए घर में लोबान जलाना अच्छा माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार के लोग भी तरक्की करते हैं।

शनि देव को प्रसन्न करना

अगर आपकी कुंडली में शनि दोष की समस्या है या शनि देव नाराज हैं तो घर में लोबान जलाएं। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होने लगता है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार

ज्योतिष के अनुसार, घर में लोबान के धुएं नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है और वास्तु दोष भी दूर होने लगता है।

बुरी नजर से बचाव

अगर आप बुरी नजर का सामना कर रहे हैं तो शाम के समय लोबान, सरसों, गुगुल और घी के मिश्रण को एक साथ जला दें। इस उपाय को 11 दिन तक करने से बुरी नजर दूर होने लगती है।

नौकरी में तरक्की

अगर आप नौकरी में तरक्की चाहते हैं तो रात के समय लोबान को गुड और घी के साथ कंडे में जला दें। ऐसा करने से ऑफिस से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और तरक्की के योग बनने लगते हैं।

बेहतर आर्थिक स्थिति

आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए शनिवार के दिन लोबान से हवन करना चाहिए। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा होती है और धन-धान्य की प्राप्ति भी होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

घर के बाहर लिखें ये 2 मंत्र, खुल जाएगा भाग्य