खीरे के छिलके शरीर के लिए हैं रामबाण, ऐसे करें इस्तेमाल


By Ashish Mishra04, Sep 2023 11:00 PMjagran.com

खीरा

अधिकतर लोग खीरे का इस्तेमाल सलाद के रूप में करते हैं। वहीं इसके छिलके को फेंक देते हैं, जबकि यह हेल्थ के काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं खीरे के छिलके को खाने से क्या होता है?

घटक

खीरा में फाइबर मैग्निशियम और पोटैशियम जैसे कई घटक पाए जाते हैं। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

शरीर को ठंडा रखना

खीरे का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है। इसके छिलके को पानी में डालें। इसके बाद पानी को पीने से शरीर में ताजगी बनी रहती है।

हाइड्रेट

खीरे में पानी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट बना रहता है।

एंटीऑक्सीडेंट गुण

खीरे में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसका सेवन करना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी होता है।

आंख के लिए फायदेमंद

खीरे में बीटा कैरोटीन पाया जाता है। इसके छिलके का सेवन करना आंख के लिए फायदेमंद होता है। इससे आंख की रोशनी बरकरार रहती है।

विटामिन-K

खीरे के छिलके में विटामिन-K पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह प्रोटीन को सक्रिय रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

वजन में कमी

अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो खीरे के छिलके का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Teachers Day: गुरुजनों को दें ये तोहफे