इन हरी सब्जी को खाने के होते हैं जबरदस्त फायदे


By Ashish Mishra08, Oct 2023 11:28 AMjagran.com

सब्जियां

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषकयुक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन सी ऐसी सब्जियां हैं, जिसे खाने से बड़े फायदे होते हैं?

विटामिन

हरी पत्तेदार सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स होता है। इसका सेवन करने से शरीर हेल्दी रहता है।

पालक

पालक में आयरन, विटामिन ऐ और खनिज पर्याप्त मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है।

दांत के लिए फायदेमंद

हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम पाया जाता है। यह दांतों को मजबूत करने में काफी मददगार होती हैं।

एनीमिया से छुटकारा

हरी सब्जियों में पालक, मूली और सोया को शामिल करना चाहिए। इससे शरीर को आयरन की भरपूर मात्रा मिलती है। जो एनीमिया से बचाता है।

बालों को फायदा

हरी सब्जियों में विटामिन्स होते हैं। ये स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। यह हड्डियों को भी मजबूत बनाती है।

पथरी से राहत

हरी सब्जियों को सेवन करने से किडनी की सफाई होती रहती है। जिसकी वजह से पथरी की समस्या दूर हो जाती है।

मोटापा कम करना

एक्सरसाइज करने के साथ ही डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। यह शरीर से चर्बी को कम करने में मददगार होती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

जरूरत से ज्यादा न करें एक्सरसाइज, हो सकते हैं ये नुकसान