सर्दियों में अमरूद से कौन सी बीमारी ठीक होती है?


By Ashish Mishra11, Jan 2024 06:00 AMjagran.com

अमरूद खाना

अक्सर लोग सर्दी के मौसम में अमरूद खाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि अमरूद खाने से कौन-सी बीमारी दूर होती है?

अमरूद में पाए जाने वाले तत्व

इसमें विटामिन-सी, एंटी-डायरियल, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करना

अमरूद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है। इसमें शुगर न के बराबर होता है। इसे खाने से डायबिटीज कंट्रोल होने लगता है। हालांकि इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है।

तनाव को दूर करना

अमरूद में मैग्नीशियम पाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मैग्नीशियम तनाव को कम करने में मददगार होता है। सर्दी में अमरूद खाना लाभकारी माना जाता है।

वजन को कम करना

अगर आप वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अमरूद जरूर खाएं। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कब्ज की समस्या से छुटकारा

आज के समय लोगों को गलत खानपान के चलते कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी के मौसम में अमरूद का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

अमरूद में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। सर्दी के मौसम में अमरूद खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। यह शरीर को कई बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है।

हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करना

अमरूद में आयरन और विटामिन-सी पाया जाता है। इसे खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ने लगता है और एनीमिया होने की समस्या भी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के क्या लक्षण है?