रोजाना ऐसे करें मूंगफली का सेवन, पत्थर की तरह शरीर होगा मजबूत


By Ashish Mishra14, Aug 2023 09:00 AMjagran.com

मूंगफली

अक्सर लोग मूंगफली का सेवन करते हैं। इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। आइए जानते हैं कि रोजाना मूंगफली का सेवन करने से क्या फायदे होते हैं?

पोषक तत्व

मूंगफली में प्रोटीन, तेल और फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होता है। जो शरीर के लिए फायदे मंद होता है।

हेल्दी हार्ट

मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड एसिड पाया जाता है। यह बुरे कोलेस्ट्रॅाल को दूर करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से हार्ट स्वस्थ्य रहता है।

वजन में कमी

मूंगफली पाया जाने वाला फाइबर और प्रोटीन वजन को कम करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

स्किन के लिए फायदेमंद

मूंगफली में बीटा कैरोटिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। जो स्किन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पाचन

रोजाना 50 से 100 ग्राम मूंगफली का सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके अलावा यह शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।

स्पर्म क्वालिटी

पुरुषों के लिए मूंगफली काफी फायदेमंद होती है। इसका इसमें कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जो स्पर्म की क्वालिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

हेल्दी रहना

हेल्दी रहने के लिए प्रोटीन और विटामिन्स युक्त पदार्थों को सेवन करना अच्छा माना जाता है। इसके लिए मूंगफली का सेवन करना एक अच्छा विकल्प है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Independence DAy: 15 अगस्त को दिल्ली में यहां घूम सकते हैं