कद्दू के सेवन से होते हैं ये 6 बड़े फायदे


By Ashish Mishra11, Aug 2023 01:10 PMjagran.com

कद्दू

कद्दू हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं कि इसे खाने से क्या फायदे होते हैं?

पोषक तत्व

कद्दू में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। इसका सेवन शरीर के लिए लाभकारी होता है।

डायबिटीज कंट्रोल

कद्दू में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।

आंखों के लिए लाभकारी

कद्दू में पोषक तत्व के अलावा बीटा-कैरोटिन भी पाया जाता है। यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

हेल्दी हार्ट

कद्दू में कैल्शियम की मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हार्ट की समस्या को कम करने में मददगार है।

मजबूत हड्डी

कद्दू में एंटी-ओवेसिटी गुण होता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

कद्दू में विटामिन ऐ, विटामिन सी, बीटा कैरोटिन और फाइबर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

कब्ज से राहत

कद्दू का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

तेजी से कम हो रहा वजन करता है इन गंभीर समस्याओं की ओर इशारा