सुबह इस समय खाएं अंकुरित मूंग, दूर होंगे ये 6 रोग


By Ashish Mishra20, Dec 2023 12:24 PMjagran.com

थकान को दूर करना

अक्सर लोग थकान को दूर करने के लिए पोषक युक्त चीजों का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं कि अंकुरित मूंग खाने से क्या फायदे होते हैं?

अंकुरित मूंग में पोषक तत्व

इसमें फाइबर, एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। इसे खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत करना

अंकुरित मूंग में फाइबर पाया जाता है। यह कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद करता है।

आंख की रोशनी को बरकरार रखना

अंकुरित मूंग में विटामिन-ए होता है। यह आंखों को हेल्दी रखने में मदद करता है और रोशनी को भी बरकरार रखने में मदद करता है।

एनीमिया को दूर करना

मूंग में आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है। इसे खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ने लगता है जिससे एनीमिया की समस्या दूर होने लगती है।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करना

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए अंकुरित मूंग का सेवन करें। इससे ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी खत्म होने लगती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन को हेल्दी रखने के लिए रोजाना नाश्ते में अंकुरित मूंग को शामिल करें। इससे आपकी स्किन जवां दिखने लगती है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

अंकुरित मूंग में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

सर्दियों में बढ़ सकता है जोड़ों का दर्द, ऐसे पाएं छुटकारा