सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मूंग की दाल


By Amrendra Kumar Yadav28, Aug 2023 05:30 PMjagran.com

मूंग दाल

मूंग दाल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। मूंग में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं।

पोषक तत्व

मूंग दाल में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर और आयरन पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं।

नाश्ता

इसे कई प्रकार से खाया जा सकता है। इसकी दाल खाई जाती है। इसके अलावा मूंग दाल की खिचड़ी और इसे उबालकर सुबह नाश्ते के रूप में भी खाया जा सकता है।

एनर्जी

मूंग दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की थकावट को दूर करते हैं और एनर्जी प्रदान करते हैं।

पाचन

मूंग दाल पाचन के लिए बहुत बढ़िया होती है। पाचन संबंधी दिक्कत होने पर मूंग दाल खाने को कहा जाता है।

डायबिटीज

डायबिटीज में भी मूंग दाल बहुत कारगर होती है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करती है। डायबिटीज से राहत के लिए डाइट में मूंग दाल का सेवन करें।

मांसपेशियां

इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। मूंग को उबालकर सुबह नाश्ते में खायें, इससे मांसपेशियां मजबूत होंगी।

ब्रेन बूस्टर

मूंग दाल दिमाग को भी स्वस्थ रखती है। इससे मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है और स्ट्रेस दूर होता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

इस वीकेंड घूमें दिल्ली की ऐतिहासिक जगहें