नीम के पेड़ से शरीर को मिलते हैं ये फायदे


By Ashish Mishra03, Jul 2023 12:38 PMjagran.com

नीम की पत्ती

नीम की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो पल्मोनरी इन्फ्लेमेशन के खिलाफ लड़ने में मदद करते हैं।

बच्चों के लिए फायदेमंद

नीम एक औषधीय पेड़ है। इसकी पत्तियों को पीसकर इसके वर्क को बच्चों को पिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

संक्रमण से सुरक्षा

नीम की पत्तियों को उबालकर उसे ठंडा करके नहाने से संक्रमण से बचा जा सकता है। इससे त्वचा सुरक्षित रहती है।

मजबूत दांत

नीम की दातुन दांतों के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है। इसकी दातुन करने से मन साफ रहता है और मसूड़ों को सुरक्षा मिलती है।

डायबिटीज हो सकती है कंट्रोल

नीम की पत्ती और बीज डायबिटीज और ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में उपयोगी होता है, जिससे तनाव भी दूर होता है।

घाव दूर करना

नीम की पत्ती को पीसकर घाव पर लगाने से घाव ठीक हो जाता है। यह कीड़ों को मारने में भी इस्तेमाल की जाती है।

पाचन में सहायक

नीम के पत्ते पाचन के लिए काफी उपयोगी माने जाते हैं। यह लिवर की क्रियाप्रणाली में सुधार करता है जिससे खाना जलती पचता है।

धार्मिक मान्यता

ऐसा कहा जाता है कि धरती पर अमृत गिरने से नीम के पेड़ का जन्म हुआ। जिससे पेड़ में चमत्कारी गुण आ गया।

पढ़ते रहें

स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी पाने के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ

वेकेशन के लिए बेस्ट हैं ये जगहें