इस जगह पर रखा एक मोर पंख जगा सकता है सोई किस्मत


By Ashish Mishra28, Nov 2023 01:53 PMjagran.com

मोर पंख

वास्तु के अनुसार, घर में मोर पंख रखना काफी लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि इसे किस जगह पर रखना शुभ माना जाता है?

वास्तु शास्त्र

घर में चीजों को रखते समय वास्तु के नियमों का पाल करना चाहिए। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो वास्तु दोष हो सकता है।

घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाना

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति के साथ मोर पंख लगाना चाहिए। इससे वास्तु दोष भी दूर होने लगता है।

राहु की महादशा से राहत

अगर आपकी कुंडली में राहु की महादशा चल रही है हो कमरे में देवी सरस्वती के मोर पंख रखना चाहिए। ऐसा करने से राहु का प्रकोप कम होने लगता है।

मोर पंख रखने की दिशा

घर में मोर पंख को रखते समय दिशा में का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा घर के उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो घर में मोर पंख जरूर लगाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

प्रेम को मजबूत करना

बेडरूम के पूर्व दिशा में मोर पंख रखना चाहिए। इससे आपसी रिश्ते मजबूत होने लगते हैं और घर में कलह भी नहीं होती है।

तिजोरी में मोर पंख रखना

घर के दक्षिण दिशा में रखी तिजोरी में मोर पंख को खड़ा करके रखने से धन प्राप्ति का योग बनता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

तुलसी पर कलावा बांधने से होते हैं ये लाभ