Rock Sugar Benefits: कई बीमारियों में राहत दिलाती है मिश्री


By Amrendra Kumar Yadav03, Sep 2023 02:00 PMjagran.com

मिश्री

औषधीय गुणों से भरपूर मिश्री हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे रॉक शुगर भी कहा जाता है।

माउथ फ्रेशनर

इसका इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है जैसे खाना खाने के बाद। इसके अलावा इसे माउथ फ्रेशनर के रूप में भी जाना जाता है।

फायदे

आयुर्वेद में इसे विशेष स्थान हासिल है। इसको खाने से हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

गर्मी से राहत

गर्मियों में इसे खाने से शरीर गर्मी कम महसूस होती है। इसकी तासीर ठंडी होती है।

एनर्जी बूस्टर

इसमें सुक्रोज की मात्रा अधिक होती है। इसे खाने से ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और आप तरोताजा रहते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

यह पाचन को दुरुस्त रखती है। खाना खाने के बाद इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।

एनीमिया

इसमें आयरन की मात्रा होती है, जिसकी वजह से ये हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारती है। एनीमिया की समस्या से परेशान लोगों को मिश्री खाने की सलाह दी जाती है।

सूखी खांसी

यह सूखी खांसी में भी बहुत लाभदायक होती है। खांसी से परेशान लोग इसे मुंह में रखें फिर इसका रस धीरे-धीरे घूंटते रहें। इससे खांसी में राहत मिलेगी।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

विटामिन-बी12 की कमी से शरीर हो सकता है खोखला