अक्सर लोग रोजाना सुबह स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इसे दौरान भगवान का जयकारा लगाते हैं। आइए जानते हैं कि हाथ उठाकर हर हर महादेव बोलने से क्या होता है?
जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। शिव जी को देवों के देव माना जाता है।
भगवान की पूजा करते समय हर हर महादेव का जयकारा लगाया जाता है। इस दौरान लोग हाथों को उठाकर हर हर महादेव बोलते हैं।
भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय दोनों हाथ उठाने का मतलब भगवान के प्रति खुद को समर्पित करना होता है। व्यक्ति चाहता है कि शिव जी उसके दुखों को दूर करें।
हर हर महादेव बोलते समय दोनों हाथ को उठाने से मन शांत रहता है। इससे जीवन में परेशानी नहीं आती है और इंद्रियां भी वश में रहती हैं।
भगवान भोलेनाथ की पूजा में दोनों हाथ ऊपर उठाना भक्ति भाव को दर्शाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
दोनों हाथों को ऊपर उठाकर हर हर महादेव बोलने से व्यक्ति को कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, जीवन में तरक्की होती है।
अगर आप परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो हाथ उठाकर हर हर महादेव बालना शुरू कर दें। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है।
पूजा-पाठ करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ