तुलसी पर कलावा बांधने से होते हैं ये लाभ


By Ashish Mishra28, Nov 2023 01:06 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

यह पौधा धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण होता है। आइए जानते हैं कि इस पर कलावा बांधने से क्या लाभ होते हैं?

तुलसी पर जल चढ़ाना

रोजाना तुलसी की पूजा करने और उस पर जल चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, रविवार के दिन तुलसी पर जल अर्पित करना वर्जित होता है।

तुलसी पर दूध चढ़ाना

तुलसी के पौधे पर जल के साथ दूध भी अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होने लगते हैं।

तुलसी पूजा करने के विधि

स्नान करने के बाद तुलसी पूजा करनी चाहिए। इस दौरान रोली, कुमकुम और हल्दी अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा घी का दीपक जलाना चाहिए।

तुलसी के पौधे पर कलावा बांधना

कलावा को रक्षा सूत्र के रूप में माना जाता है। इसे तुलसी के पौधे पर बांधने से ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है।

मां लक्ष्मी का वास

जिस घर में तुलसी के पौधे की पूजा होती है, उस घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इसके अलावा रोजाना पौधे के पास दीपक जलाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने से लिए तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इसे पौधे पर कलावा बांधने से सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है।

आर्थिक स्थिति को मजबूत करना

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पर कलावा बांधने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और परिवार के लोग तरक्की करने लगते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

हनुमान जी की पूजा करते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान