रोजाना चलें 10 हजार कदम, बीमारियां रहेंगी दूर


By Amrendra Kumar Yadav15, Aug 2023 08:00 AMjagran.com

एक्सरसाइज

रोज एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं।

पैदल

इसलिए पैदल चलना भी बहुत जरूरी है, इससे कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।

व्यस्तता

दिन भर लोग व्यस्त रहते हैं। ऑफिस में 8-9 घंटे कंप्यूटर के सामने बैठे रहते हैं,जिससे परेशान हो जाते हैं।

मोटापा

इस वजह से लोग शारीरिक श्रम बिल्कुल भी नहीं कर पाते, जिससे मोटापे की समस्या का शिकार हो जाते हैं।

कितना चलें

रोजाना दिन में कम से कम 10 हजार कदम चलें। इससे पेट में चर्बी नहीं जमेगी और शरीर स्वस्थ रहेगा।

घुटनों में दर्द

व्यायाम न करने की वजह से आजकल युवाओं में भी घुटनों में दर्द की शिकायत रहती है।

तेज चाल

इसलिए अगर थोड़ी तेज चाल चलते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायेमंद साबित होगी।

मूड

अक्सर लोगों का किसी बात पर मूड ऑफ हो जाता है। ऐसी स्थिति में चुपचाप पैदल चलना शुरू कर दें, आपका मूड सही हो जाएगा।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

बकरीद में दिल्ली के आस-पास कम खर्च में यहां घूमें