सुबह में लहसुन की 3 कली खाने से दूर भागती हैं ये बीमारियां


By Farhan Khan13, Aug 2023 11:48 AMjagran.com

लहसुन

लहसुन हमारे खाने का जायके को बढ़ाने के साथ-साथ हमें कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी देता है।

पोषक तत्व

लहसुन में फास्फोरस, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम के अलावा विटामिन सी, के, फॉलेट, नियासिन और थायमिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

दोगुने फायदे

आमतौर पर खाली पेट लहसुन का सेवन करने से सेहत को दोगुने फायदे होते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

पेट

लहसुन पेट साफ करने काफी कारगर है। इसके सेवन से पेट संबंधित बीमारियां भी नहीं होती हैं।

हार्ट अटैक

लहसुन खाने से खून का जमाव कम होता है और हार्ट अटैक का खतरा टलता है। आप लहसुन और शहद के मिश्रण का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

अल्जाइमर

लहसुन में हाई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते हैं।

डाइजेशन बेहतर

अगर आपको कब्ज की दिक्कत है, तो खाली पेट लहसुन की कलियां चबाएं। इससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा।

स्‍पर्म क्‍वालिटी

लहसुन में भारी मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं, जिससे स्‍पर्म क्‍वालिटी की गुणवत्ता बढ़ती है।

दांत का दर्द

दांत के दर्द में लहसुन काफी फायदेमंद है। भुने लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है।

यह आयुर्वेदिक हरा फेस पैक चेहरे को बनाएगा ग्लो