आंवले का मुरब्बा खाने के हैं ढेरों फायदे, रोजाना 1 खाएं


By Farhan Khan28, Apr 2023 01:36 PMjagran.com

आंवला

आंवला सेहत का वरदान माना जाता है। इसे विटामिन का रिच सोर्स माना जाता है।

विभिन्न तरह से उपयोग

हालांकि आंवले को लोग अपनी डाइट में कई तरह से शामिल करते हैं, जिसमें अचार, जूस, मुरब्बा और चटनी आदि शामिल है।

मुरब्बा

आंवले का मुरब्बा पौष्टिक गुणों से भरपूर और खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। यह शरीर के लिए टॉनिक का काम करता है।

फायदे

इसका नियमित सेवन हमारे दिमाग, आंत और लीवर को तंदुरुस्त रखता है। आइए आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे के बारे में जानते हैं।

चेहरे की झुर्रियां गायब

आंवले में एंटीऑक्सीडेंट और कई ऐसे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जिसके सेवन से चेहरे की झुर्रियों को कम किया जा सकता है।

इम्यूनिटी मजबूत

आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सुबह में रोजाना आंवले के मुरब्बे का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

आंवले का मुरब्बे हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

शुगर लेवल को कंट्रोल

आंवले में क्रोमियम नामक तत्व पाए जाते हैं, जो इंसुलिन हार्मोन को मजबूत कर खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं।

खून की कमी को पूरा

आंवले में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को तेजी से पूरा करता है।

7 सेकंड में ढूंढे लैंप, नजरें होंगी और भी तेज