जानिए क्या करते हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अरनॉल्ट?


By Abhishek Pandey14, Dec 2022 12:22 PMjagran.com

बर्नार्ड अरनॉल्ट

अब तक दुनिया में सबसे अमीर शख्स के स्थान पर Elon Musk का नाम आता था, लेकिन अब बर्नार्ड अरनॉल्ट ने उन्हे दूसरे स्थान पर धकेल दिया है।

एलन मस्क दूसरे स्थान पर

फोर्ब्स रिटल टाइम और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को दूसरे स्थान पर रखा गया है।

अरनॉल्ट की कुल संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, अरनॉल्ट की संपत्ति 171 बिलियन डॉलर (14.12 लाख करोड़ करोड़) की तुलना में मस्क की कुल संपत्ति 164 बिलियन डॉलर (13.55 लाख करोड़) है।

गौतम अडानी तीसरे नंबर पर

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 125 बिलियन डॉलर (10.32 लाख करोड़) के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

क्या करते हैं बर्नार्ड अरनॉल्ट

बर्नार्ड अरनॉल्ट एक फ्रांसीसी व्यवसायी और LVMH मोएट हेनेसी के अध्यक्ष और लुई वुइटन समूह के सीईओ हैं।

परिवार

बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनका परिवार लगभग 70 कंपनियों का मालिक है, जिनमें क्रिश्चियन डायर, फेंडी, गिवेंची, मार्क जैकब्स, स्टेला मेकार्टनी, शामिल हैं।

मस्क और अरनॉल्ट में कड़ी टक्कर

अरनॉल्ट पिछले हफ्ते दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे, लेकिन मस्क ने एक दिन के भीतर फिर से अपना स्थान वापस पा लिया। हालांकि, इस बार उनको कड़ी टक्कर मिल रही है।

याद रखें स्वामी विवेकानंद की ये 7 बातें, मिलेगी सफलता