मनी प्लांट घर के लिए होता है खास, इस दिशा में लगाएं पौधा


By Ashish Mishra09, Sep 2023 04:14 PMjagran.com

मनी प्लांट

अक्सर लोग घर के आसपास मनी प्लांट लगाते हैं। इसे लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट को घर के किस दिशा में लगाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में पौधे लगाने के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु के नियमों का पालन करके पोधे लगाना शुभ माना जाता है।

दिशा

मनी प्लांट को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

खुशहाली

दक्षिण-पूर्व दिशा शुक्र की दिशा मानी जाती है। इसके देवता गणेश होते हैं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से खुशहाली बनी रहती है।

आर्थिक लाभ

मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन की प्राप्ति होती है।

विपरीत दिशा

घर के उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा

उत्तर-पूर्व का दिशा में मनी प्लांट लगाने से शुक्र नाराज होने लगते हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है।

मानसिक तनाव

घर के पूर्व और पश्चिम दिशा में भी मनी प्लांट लगाना अशुभ माना जाता है। इससे मानसिक तनाव बढ़ने लगता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

शरीर पर छिपकली गिरना शुभ या अशुभ, जानिए