नसों में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए खाएं ये फ्रूड्स


By Ashish Mishra01, Aug 2023 08:00 AMjagran.com

ब्लड सर्कुलेशन

हेल्दी रहने के लिए डाइट में पोषक तत्वों से युक्त पदार्थों को शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए?

ऑक्सीजन की मात्रा

ब्लड सर्कुलेशन अच्छे तरीके से होने पर शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है। जिससे शरीर की क्रियाशीलता बनी रहती है।

लाइफस्टाइल

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल की अहम भूमिका होती है।

हरी सब्जियां

पालक समेत कई हरी पत्तेदार सब्जियों में नाइट्रेट पाया जाता है। इस खाने से रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है।

अनार

अनार में पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट और नाइट्रेट्स पर्याप्त मात्रा होता है। अनार का जूस और इसके सप्लीमेंट को खाने से ब्लड सही रहता है।

चुकंदर

चुकंदर में नाइट्रेट पाया जाता है। यह शरीर में नाइट्रेट ऑक्साइड में बदलकर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है।

लहसुन

लहसुन में सल्फर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एलिसिन भी होता है जो रक्त वाहिकाओं में ब्लड प्रवाह को बढ़ाता है।

दालचीनी

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में दालचीनी काफी मददगार है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुडी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

रोजाना व्हाइट ब्रेड खाने से कब्ज समेत हो सकती हैं ये समस्याएं