बेझिझक होकर करें खाली पेट इन फलों का सेवन, नहीं होगी कोई समस्या


By Priyanka Singh01, Dec 2022 12:25 PMjagran.com

इन फलों का करें सेवन

खाली पेट फल खाने से कई बार पेट दर्द और सिर दर्द की शिकायत होने लगती हैं। तो आज हम आपको उन फलों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप बेफ्रिक होकर खाली पेट खा सकते हैं किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

सेब

सेब को सुबह खाली पेट खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे खाने से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं साथ ही कई और दूसरी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसे खाने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

पपीता

खाली पेट पपीते का सेवन भी कई मायनों में फायदेमंद होता है। इससे भी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और बॉडी में मौजूद टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

तरबूज

तरबूज में 90% पानी होता है जिसे खाने से शरीर पूरा दिन हाइड्रेट रहता है। इसमें कैलोरीज़ की मात्रा बहुत ही कम होती है जिससे मोटापा भी नहीं बढ़ता। साथ ही हार्ट और आंखों की हेल्थ भी अच्छी रहती है।

अनार

खाली पेट अनार का सेवन भी बेफ्रिक होकर किया जा सकता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है जिससे कब्ज, ब्लोटिंग, गैस की समस्याएं नहीं होती।

अमरूद

अमरूद खाली पेट खाना फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसमें बीटा कैरोटिन की मात्रा होती है जो आंखों को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है।

बालों में शिकाकाई इस्तेमाल करने के 5 गजब के फायदे