शरीर से गंदा कोलेस्ट्रॉल निकाल सकती हैं ये हरी सब्जियां


By Ashish Mishra11, Dec 2023 02:16 PMjagran.com

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि इसे कम करने के लिए किन सब्जियों का सेवन करना चाहिए?

खानपान में बदलाव

शरीर को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खानपान में बदलाव हो सकता है। हमेशा डाइट में पोषक युक्त सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

हार्ट की समस्या

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से सबसे ज्यादा नुकसान हार्ट को होता है। इससे हार्ट अटैक की समस्या बढ़ जाती है और हृदय से जुड़ी अन्य परेशानियां भी होने लगती है।

हरी सब्जियां

यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इसे रोजाना डाइट में शामिल करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।

गोभी का सेवन

सर्दी के मौसम में गोभी का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह शरीर को बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर करने में काफी मदद करती है।

बीन्स

इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण, फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।

भिंडी

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या का सामना करने वाले लोगों को भिंडी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर निकल सकता है।

बैंगन

इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसे डाइट में शामिल करने से तेजी से कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। यह हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

बालों को तेजी से बढ़ाता है करी पत्ता, ऐसे करें उपयोग