शादी के बाद है पहला करवा चौथ, पहनें ऐसे लहंगा लुक्स


By Akanksha Jain04, Oct 2024 12:23 PMjagran.com

पहला करवा चौथ

 साल 2024 में करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अगर शादी के बाद आपका ये पहला करवा चौथ है तो आज की स्टोरी आपके लिए ही है। 

पहनें हसीनाओं के ऐसे लहंगे

बॉलीवुड हसीनाएं हमेशा ही अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनके लहंगे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने पहले करवा चौथ पर स्टाइल कर सकती हैं।

सारा अली खान

लाल रंग सुहागन का रंग कहा जाता है। आप अपने पहले करवा चौथ पर सारा अली खान की तरह ही लाल रंग का लहंगा पहन सकती हैं।

तृप्ति डिमरी

पिंक कलर के बनारसी लहंगे में तृप्ति डिमरी का लुक काफी क्लासी लग रहा है। इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग का वेलवेट ब्लाउज पेयर किया है।

राशि खन्ना

अपने लुक को शानदार बनाने के लिए आप राशि खन्ना की तरह ही ऑफ व्हाइट लहंगा भी पहन सकती हैं, इस लहंगे में गोल्डन वर्क किया गया है।

कटरीना कैफ

अगर आप लाइट वेट वाला लहंगा कैरी करना चाहती हैं तो आप कटरीना कैफ की तरह ही फ्लावर प्रिंटेड लहंगा भी पहन सकती हैं।

सोनारिका भदौरिया

ग्रीन कलर के लहंगे में सोनारिका भदौरिया का लुक भी एक तरफा लग रहा है। हैवी वर्क लहंगे में एक्ट्रेस बहुत प्यारी लग रही हैं।

आलिया भट्ट

ब्लू कलर के इस लहंगे में आलिया भट्ट भी बहुत सुंदर लग रही हैं। आप अपने पहले करवा चौथ पर इस तरह का लहंगा पहन सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

नुसरत भरुचा के 10 बेस्ट सेसी गाउन लुक्स