दशहरा पर्व देखने के लिए बेस्ट हैं ये शहर


By Farhan Khan22, Oct 2023 03:18 PMjagran.com

दशहरा

दशहरा पर्व हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

राक्षसों को नष्ट

राक्षसों का नष्ट पौराणिक कथा के अनुसार, मां दुर्गा ने इस दिन राक्षसों को नष्ट किया था, इसलिए शारदीय नवरात्र के दसवें दिन यह उत्सव मनाया जाता है।

रावण के पुतले का दहन

भारत में लोग बहुत ही धूमधाम से दशहरा का पर्व मनाते हैं। इस दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

दशहरा के लिए मशहूर शहर

देश में दूर-दूर से लोग दशहरा का जश्न देखने आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, भारत के कौन-से शहर दशहरा के लिए मशहूर हैं।

कोलकाता

दशहरा के दौरान इस शहर को पंडालों से सजाया जाता है। जिसमें मां दुर्गा के लिए खास स्थान बनाया जाता है, जहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाती है। महिलाएं साड़ी पहनती हैं और दशहरा के दिन एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।

कुल्लू

कुल्लू में दशहरा के मौके पर जुलूस भी निकाला जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है और वो अपने सिर पर देवी-देवताओं को रखकर ले जाते हैं। यहां भारी मेला भी लगता है।

गुजरात

गुजरात में दशहरे के दिन राम रावण की सेना युद्ध होती है। यह देखने के लिए लोगों की भारी संख्या में भीड़ होती है। यहां दशहरा के मौके पर गरबा भी खेला जाता है, जो काफी मशहूर है।

दिल्ली

दिल्ली में विजयादशमी के अवसर पर कई जगहों पर रामलीला का आयोजन होता है। इस शहर का सुभाष मैदान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

पंजाब

पंजाब में भी दशहरा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। विजयदशमी के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। यहां दशहरा में भव्य मेला लगता है।

गुग्गल धूप जलाने से होते हैं ये चमत्कारिक फायदे, जानें