तुलसी का पौधा इस गमले में लगाएं, रहेगा हरा-भरा


By Ashish Mishra08, Dec 2023 11:00 PMjagran.com

तुलसी

घर के आंगन में तुलसी लगाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि तुलसी का पौधा किस गमले में लगाना चाहिए?

मां लक्ष्मी

ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना पौधे की पूजा करने से आर्थिक संकट दूर होता है।

गमला

तुलसी के पौधे को गमले में रखने पर ज्यादा समय तक हरा-भरा बना रहता है। ऐसे गमले का चयन करना चाहिए जिसमें ज्यादा देर तक पानी बना रहे।

गमले का चयन

तुलसी के पौधे को लगाते समय गमले का चयन करना काफी जरूरी होता है। इसके लिए मिट्टी का गमला सबसे अच्छा माना जाता है।

प्लास्टिक का गमला

तुलसी के पौधे को प्लास्टिक के गमले में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पौधे जल्दी मुरझा जाते हैं।

पूजा करना

तुलसी की पूजा करने समय कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसकी जड़ों में सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। इससे पेड़ सूखने लगता है।

दिशा

तुलसी के पौधे को उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पौधे की कटाई

तुलसी के पौधे का सप्ताह में एक बार कटाई-छटाई जरूर करना चाहिए। इससे पौधा हरा-भरा बना रहता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Aaj Ka Rashifal: गजकेसरी योग में इन राशियों के आर्थिक मामलों में होगा सुधार