आज यानी 4 अक्टूबर को नवरात्र का दूसरा दिन है और अगर आप भी नवरात्रि में सबसे ज्यादा सुंदर दिखना चाहती हैं तो आज की स्टोरी आपके लिए ही है।
बॉलीवुड हसीनाएं हमेशा ही अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनके सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी स्टाइल कर सकती हैं।
हर लड़की पर पटियाला सूट खूब जंचता है। आप भी जाह्नवी कपूर की तरह ही पटियाला सूट स्टाइल कर सकती हैं। इस सूट लुक को एक्ट्रेस ने बालों में परांदा लगाकर पूरा किया है।
हिना खान इस वेलवेट पटियाला सूट डिजाइन में बहुत सुंदर लग रही हैं। यंग गर्ल्स पर इस तरह के सूट को स्टाइल कर सकती हैं।
नवरात्री में आप इस तरह के अनारकली सूट को भी स्टाइल कर सकती हैं। अनारकली सूट आपके लुक में भी चार चांद लगा देगा।
फिलहाल इस तरह के आलिया कट सूट डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी अपने लुक को ट्रेंडी बनाने के लिए आलिया कट सूट पहन सकती हैं।
अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप इस तरह के प्लाजो सेट सूट को भी पहन सकती हैं। रेड कलर का ये सूट शानदार लग रहा है।
शनाया कपूर का ये प्लेन और सिंपल सूट भी शानदार लग रहा है। यंग गर्ल्स पर इस तरह का सूट खूब जंचेगा।