क्या आप भी गलत समय पर पीते हैं चाय? जानें सही टाइम


By Ashish Mishra12, Aug 2023 12:03 PMjagran.com

चाय

लोग सुबह की शुरुआत चाय से करते हैं। यह लोगों की चाहत होती है। कई लोग इसका सेवन गलत समय पर करते हैं। आइए जानते हैं कि चाय पीने का सही समय क्या होता है?

पाचन

गलत समय पर चाय पीने से पाचन की क्रिया प्रभावित हो सकती है। इसे सही समय पर पीना चाहिए।

खाली पेट

सुबह उठने के बाद पेट खाली रहता है। इस दौरान चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। जिसकी वजह से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर का बढ़ना

खाली पेट चाय का सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या पैदा हो जाती है। इससे कमजोरी भी महसूस होने लगती है।

सोने से पहले चाय पीना

सोने से पहले चाय पीने से बचना चाहिए। इससे रात में नींद न आने की समस्या पैदा हो सकती है।

पीने का सही समय

आप सुबह उठने के करीब 2 घंटे बाद चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रेकफास्ट करने के 1 घंटा बाद भी कर सकते हैं।

ज्यादा मात्रा

चाय का सेवन ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे शरीर में अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

अनाज या फल का सेवन

सुबह चाय पीने से फल या अनाज का सेवन कर लेना चाहिए। इसके बाद चाय को पीने से कोई समस्या नहीं होती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

गर्भावस्था में नारियल पानी के 5 जबरदस्त फायदे