जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है, तब किडनी डैमेज और दिल से जुड़ी परेशानियां देखने को मिलती हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए कई योगासन बताए गए हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कौन-सा योगासन करना चाहिए। आइए इसके बारे में जानें।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए धनुरासन बेस्ट योगासन माना जा सकता है। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले पेट के बल लेट जाए। अब दोनों पैरों के घुटने मोड़ें। घुटने मोड़ने के बाद अपने हाथों से टखनों को पकड़ें।
अब जितना हो सके अपनी जांघों और छाती को उठाएं। इस मुद्रा में 30 से 60 सेकंड तक रहें।
धनुरासन करने से पीठ के साथ-साथ पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियां भी मजबूत होती है।
धनुरासन करने से स्ट्रेस कम होता है और किडनी से जुड़ी परेशानियां भी कम नहीं होती है।
अगर आपका भी ब्लड शुगर लेवल कभी-कभी बढ़ जाता है, तो धनुरासन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com