सफलता पाने के लिए याद रखें गीता के ये वचन


By Ashish Mishra03, Nov 2023 02:15 PMjagran.com

भगवद गीता

इसमें कई उपदेश दिए गए हैं जिसे याद रखने से जीवन में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं कि ऐसे गीता के कौन से वचन हैं?

सफल होना

अक्सर लोग कठिन परिश्रम करते हैं। इसके बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं। गीता के कुछ वचन ऐसे हैं जिसे ध्यान में रखकर काम करने से सफलता मिलती है।

रणनीति बनाकर काम करना

किसी भी काम करने के लिए पहले रणनीति बना लेना चाहिए। अगर आप रणनीति बनाकर करते हैं तो सफल जरूर होंगे।

समय से काम करना

किसी भी काम को करने का एक निश्चित समय होता है। उसी समय में काम को पूरा कर लेना चाहिए। ऐसा करने वाले लोग जीवन में सफल होते हैं।

कर्म करना

व्यकित को जीवन में सही दिशा में कर्म करना चाहिए। ऐसा करके आप किसी भी काम पर सफलता हासिल कर सकते हैं।

अपनी क्षमता को पहचानें

व्यक्ति को कोई काम करने से पहले अपनी क्षमता का आकलन करना चाहिए। बिना अपनी क्षमता को जाने कोई भी काम नहीं करना चाहिए।

लक्ष्य की तरफ बढ़ना

परिश्रम करते समय लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। बिना कोई लक्ष्य निर्धारित किए काम करना समय की बर्बादी हो सकती है।

खुद पर नियंत्रण रखना

व्यक्ति को खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए। कभी-कभी व्यक्ति परिश्रम करते समय खुद पर काबू नहीं रख पाता है। ऐसे में उसे असफलता का सामना करना पड़ता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद न करें इन चीजों का दान