Bhai Dooj: भाई की लंबी आयु के लिए बहनें करें ये उपाय


By Ashish Mishra13, Nov 2023 03:46 PMjagran.com

भाई दूज

यह पर्व भाई-बहन के प्यार का पर्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों को कौन से उपाय करने चाहिए?

कब मनाया जाता है भाई दूज

हर साल दिवाली के बाद कार्तिक माह के द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 14 और 15 नवंबर को मनाया जाएगा।

भाई दूज की शुरुआत

इस पर्व की शुरुआत 14 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 36 मिनट से शुरु होकर 15 नवंबर दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

भाई दूज पूजा मुहूर्त

भाई दूज पर पूजा के लिए 14 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट और 15 नवंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

जरूरतमंदों को भोजन कराएं

भाई दूज के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भाई के ऊपर यमराज की कृपा रहती है और उम्र भी लंबी होती है।

यमुना में स्नान करना

भाई दूज के दिन भाई-बहन के यमुना जी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से दोनों की उम्र लंबी होती है।

दीपक जलाना

भाई दूज के दिन शाम के समय बहन को घर के यमराज का नाम लेकर चौमुखी दीपक जालना चाहिए। ऐसा करने से भाई की उम्र लंबी होती है।

भाई को टिका लगाएं

भाई दूज के दिन भाई को पूर्व या उत्तर दिशा में खड़ा करके तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करते समय भाई के सिर पर कपड़ा रख देना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Govardhan Puja 2023: 13 या 14 नवंबर कब होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त