Bhai Dooj 2023: पूजा की थाली में जरूर रखें ये चीजें


By Ashish Mishra14, Nov 2023 01:37 PMjagran.com

भाई दूज

यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि भाई दूज के दिन पूजा की थाली में किन चीजों को रखना चाहिए?

कब है भाई दूज

इस साल भाई दूज पर्व 2 दिन मनाया जाएगा। इसके लिए 14 और 15 नवंबर को शुभ मुहूर्त है। इन दोनों दिनों में इस पर्व को सेलिब्रेट किया जा सकता है।

भाई दूज शुभ मुहूर्त

इस बार कार्तिक माह की द्वितीया तिथि 14 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर 15 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।

भाई दूज पूजा सामग्री

भाई दूज के दिन पूजा करते समय थाली में सिंदूर, फल, चावल, चांदी का सिक्का, पान के पत्ते, नारियल, फूल, मिठाई आदि चीजें रखना चाहिए।

दीपक जलाना

भाई दूज के दिन बहन को यम के नाम का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से भाई की उम्र लंबी होती है।

यमुना में स्नान करना

भाई दूज के दिन भाई-बहन और यमुना में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से दोनों की जीवन में आ रही परेशानियां दूर होने लगती हैं।

टीका लगाना

भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को टीका लगाती हैं। ऐसा करना शुभ माना जाता है और भाई की उम्र भी लंबी होती है।

जरूरतमंदों को भोजन करना

भाई दूज के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने जीवन में खुशहाली बनी रहती है और जीवन में तरक्की होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Govardhan Puja 2023: इस दिन करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल