नवरात्रि के 9 दिन पहनें Monalisa की कलरफुल सिल्क साड़ियां


By Shradha Upadhyay27, Mar 2024 03:34 PMjagran.com

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। जो कि अपने इंडियन लुक को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

मोनालिसा नवरात्रि साड़ियां

वही बहुत जल्द चैत्र नवरात्रि शुरू होने जा रहे है। जो कि 9 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल तक चलेंगे। ऐसे में आप माता के इन 9 दिनों में एक्ट्रेस की कलरफुल सिल्क साड़ियां पहन सकती हैं।

मोनालिसा लाल साड़ी

लाल रंग माता का बेहद प्रिय रंग होता है। ऐसे में मोनालिसा का लाल जरी वर्क साड़ी लुक नवरात्रि के लिए अच्छा है।

मोनालिसा पीली साड़ी

पीला रंग भी पूजा-पाठ में शुभ होता है। ऐसे में आप अभिनेत्री की मस्टर्ड येलो साड़ी रेड पफ स्लीव्स ब्लाउज से खुद को बंगाली लुक दे सकती हैं।

मोनालिसा ग्रीन साड़ी

नवरात्रि पूजा के लिए मोनालिसा का ग्रीन सिल्क रेड बॉर्डर साड़ी हैवी वर्क ब्लाउज भी अच्छा ऑप्शन है।

मोनालिसा पिंक साड़ी

अभिनेत्री इस पिंक ब्लू बॉर्डर साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे में आप इससे भी नवरात्रि लुक का आइडिया ले सकती हैं।

मोनलिसा चुंदरी प्रिंट साड़ी

नवरात्रि के लिए मोनालिसा का चुंदरी प्रिंट साड़ी कर्ली हेयर लुक एकदम शानदार रहेगा। आप इस लुक को भी कॉपी कर सकती हैं।

मोनालिसा व्हाइट साड़ी

पूजा में इस तरह की व्हाइट साड़ी विद रेड बॉर्डर एकदम ट्रेडिशनल लुक देती हैं। मोनालिसा भी इस फोटो में प्रिटी लग रही हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

ईद पर कैरी करें Shama Sikander के 8 ट्रेंडी सलवार-सूट