Janhvi Kapoor 6 साल करियर, नहीं दी एक भी सुपरहिट फिल्म


By Shradha Upadhyay06, Mar 2024 08:00 AMjagran.com

जान्ह्ववी कपूर 27वां जन्मदिन

बॉलीवुड की फेमस स्टार किड और शानदार अभिनेत्री जान्ह्ववी कपूर आज 6 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उन्हें देशभर से सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिल रही हैं।

जान्ह्ववी फिल्मी करियर

अभिनेत्री ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' के जरिये बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने अपने अबतक के छह साल के करियर में कई फिल्में दीं। जिसमें कुछ थियेटर में तो कुछ ओटीटी पर रिलीज हुई।

जान्ह्ववी कितनी फिल्में हिट?

आप बता दें जान्ह्ववी ने इन छह सालों में करीब 8 फिल्में की हैं। जिनमें से ज्यादातर फिल्मे फ्लॉप रही हैं।

कैसी रही जान्ह्ववी की डेब्यू फिल्म?

आपको बता दें एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म 'धड़क' बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट साबित हुई थी। फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था।

जान्ह्ववी फ्लॉप फिल्म

इसके बाद अभिनेत्री की साल 2022 में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'मिली' फ्लॉप साबित हुई। वही इसी साल रिलीज हुई 'गुड़ लक जैरी' भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी।

जान्ह्ववी बायोग्राफी फिल्म गुंजन सक्सेना

साल 2020 में ओटीटी पर रिलीज हुई भारतीय वायुसेना अधिकारी और पायलट के जीवन पर बनी फिल्म 'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' अच्छा प्रदर्शन करके गई थी।

2023 जान्ह्ववी ओटीटी फिल्म

पिछले साल 2023 में जान्ह्ववी ने फिर वरुण धवन संग ओटीटी पर 'बवाल' रिलीज की। ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

जान्ह्ववी वर्कफ्रंट

वही अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाय तो इस साल 2024 में उनकी 'छोटे मियां बड़े मियां' और साउथ फिल्म देवरा पार्ट-1 में नजर आने वाली हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

लंबे कद की लड़कियां पहनें Sonam Kapoor जैसे लहंगे