Shah Rukh Birthday: इन टॉप हसीनाओं संग खूब जमी SRK की जोड़ी


By Shradha Upadhyay02, Nov 2023 01:49 PMjagran.com

SRK बर्थडे

बॉलीवुड के रोमांस किंग यानि शाह रुख खान आज 2 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में फैंस बीती रात से ही एक्टर के बंगले मन्नत के बाहर हर बार की तरह उन्हें विश करने पहुंच गए हैं।

फिल्में

वही शाह रुख और ने अपने अबतक के करियर में कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं। इस साल एक्टर की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मे जवान और पठान रिलीज हुई हैं। जिन्होंने कमाई रिकॉर्ड तोड़ डाले।

शाह रुख जोड़ी

वही SRK ने फिल्मों में कई हसीनाओं संग रोमांस किया है। एक्टर की इन हसीनाओं संग ऑनस्क्रीन जोड़ी खूब जमी है। आइये देखें लिस्ट।

काजोल-शाह रुख

शाह रुख और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ियों में शामिल है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट रोमांटिक फिल्में दी हैं।

दीपिका-शाह रुख

दीपिका शाह रुख की लकी चार्म हैं। इस शानदार जोड़ी ने एक से बढ़कर एक फिल्मों से फैंस का दिल जीता है। हाल में जवान फिल्म में भी दीपिका का कैमियो देखने को मिला था।

रानी-शाह रुख

किंग खान और रानी मुखर्जी ने पर्दे पर कई रोमांटिक फिल्में की हैं। दोनों के सांग्स और फिल्में आज तक लोगों के जहन में जिंदा हैं।

अनुष्का-शाह रुख

रब ने बना दी जोड़ी फिल्म में शाह रुख और अनुष्का शर्मा की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

आलिया-शाह रुख

डियर जिंदगी में आलिया और शाह रुख की ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री काफी शानदार थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Diwali 2023: Shraddha Arya के ये लहंगे लगा देंगे लुक में चार चांद