ऋतिक जीते हैं बेहद लग्जरी लाइफ, जानें नेटवर्थ और कार कलेक्शन


By Shradha Upadhyay10, Jan 2024 02:20 PMjagran.com

ऋतिक रोशन जन्मदिन

बॉलीवुड के फिटनेस फ्रीक एक्टर ऋतिक रोशन आज 10 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे । ऋतिक फिल्मों में अपनी एक्टिंग और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं।

ऋतिक डेब्यू फिल्म

ऋतिक ने साल 2000 में फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म की स्टोरी और अमीषा-ऋतिक की जोड़ी सुपरहिट रही थी।

ऋतिक लग्जरी लाइफ

इसके साथ ही एक्टर बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। और करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। उनके पास घर, लग्जरी चीजों और महंगी कारों का शानदार कलेक्शन है।

ऋतिक नेटवर्थ

हर फिल्म का करोड़ों वसूलने वाले ऋतिक की नेटवर्थ सुन आप हैरान रह जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की नेटवर्थ करीब 170 करोड़ है।

शानदार बंगला

ऋतिक का बंगला मुंबई के जुहू स्थित वर्सोवा लिंक रोड पर हैं। जो कि बॉलीवुड स्टार्स के फेमस घरों में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 38,000 स्क्वायर फीट में बने इस आलीशान घर की कीमत 100 करोड़ रूपये है।

महंगी कार कलेक्शन

इसके अलावा लग्जरी कारों के शौकीन एक्टर के पास कई महंगी कारों का भी कलेक्शन है। जिनमें रोल्स रॉयस, मर्सिडीज, ऑडी और पोर्श जैसी करोड़ो की कीमत की करीब 10 गाड़ियां हैं।

महंगी घड़ियों के शौकीन

ऋतिक रोशन को गाड़ियों के साथ महंगी घड़ियों का भी बेहद शौक है। उनके पास कई ब्रैंडेड वॉच का कलेक्शन है।

दुनियाभर में जिम

फिल्मो के अलावा एक्टर जिम और एड से करोड़ों की कमाई करते हैं। उनकी दुनियाभर में कई जिम चलती हैं। जिनमें 11 भारत में हैं। वही एक एड के ऋतिक करीब 8 से 10 लाख लेते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Huma Qureshi ने मल्टी कलर ड्रेस में शेयर की हॉट तस्वीरें