Nora Fatehi के इन 5 आइटम सांग्स ने जीता दिल


By Shradha Upadhyay06, Feb 2024 12:20 PMjagran.com

हॉट एंड बोल्ड 'आइटम गर्ल' नोरा

नोरा फतेही बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड आइटम गर्ल हैं। जो कि कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग और ठुमकों से फैंस को दीवाना बना चुकी हैं।

नोरा फतेही जन्मदिन

आज 6 फरवरी को नोरा अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता मुस्लिम हैं , जबकि मां भारतीय मूल की हैं।

नोरा टॉप आइटम सांग्स

तो आज हम आपको डीवा के बर्थडे पर उनके टॉप आइटम सांग्स बताने जा रहे हैं। जो कि आप भी सुनेंगे तो आपकी टॉप लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

डांस मेरी रानी

नोरा और गुरु रंधावा का फेमस सांग 'डांस मेरी रानी' एक इंडियन पंजाबी म्यूजिक सांग है। इस गाने में एक्ट्रेस के डांस मूव्स और सांग की बीट ने फैंस का दिल जीत लिया था।

एक तो एक जिंदगानी

नोरा का ये गाना एक फीचर सांग है। जो कि साल 2019 में आई फिल्म 'मरजावां' का गाना है। गाने में नोरा ने जबरदस्त डांस किया है।

कमरिया

साल 2018 में 'स्त्री' फिल्म का ये आइटम सांग 'कमरिया' तो हर किसी को याद होगा। नोरा ने इस हिंदी और राजस्थानी लिरिक्स मिक्स इस सांग में भी शानदार डांस किया था।

गर्मी

वरुण और नोरा का 'स्ट्रीट डांसर 3D' का सांग 'गर्मी' भी खूब वायरल हुआ था। आज भी इस गाने को सुन हर कोई थिरकने पर मजबूर हो जाता है।

कुसू कुसू

साल 2021 में रिलीज हुई नोरा का यह एल्बम सांग ' कुसू कुसू' नोरा के पॉपुलर डांस नंबर में से एक है। ये गाना भी काफी चर्चा में छाया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Swara Bhasker के शानदार इंडियन लुक्स, लें इंस्पिरेशन