Shilpa Shetty 49 की उम्र में ऐसे रहती हैं फिट, जानें सीक्रेट


By Shradha Upadhyay08, Jun 2024 03:01 PMjagran.com

शिल्पा शेट्टी 49वां जन्मदिन

इंडस्ट्री की फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज 8 जून को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। डीवा अपने कर्वी फिगर से सोशल मीडिया पर बवाल मचाए रहती हैं।

शिल्पा उम्र को मात

49 साल की हो चुकी अभिनेत्री के कर्वी फिगर को देखकर आज भी कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। आज भी शिल्पा काफी यंग नजर आती हैं।

शिल्पा फिटनेस सीक्रेट

आज हम आपको अभिनेत्री के फिटनेस सीक्रेट बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो करके आप भी शिल्पा के जैसी टोंड बॉडी पा सकती हैं।

सुबह की शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुना पानी, आंवल और एलोवेरा जूस का सेवन करती हैं।

प्री वर्क आउट मील

इसके बाद अभिनेत्री वर्कआउट करती और योगा करती हैं। जिसके बाद वो म्यूस्ली, ओट्स या फ्रूट्स, प्रोटीन शेक, खजूर, और मुनक्के खाती हैं।

शिल्पा शेट्टी लंच

शिल्पा लंच में एक मल्टीग्रेन घी लगी रोटी, चिकन, दाल, ब्राउन राइस और सब्जी लेती हैं। दोपहर के बाद डीवा ग्रीन टी पीती हैं।

शिल्पा शेट्टी डिनर

रात के खाने में अभिनेत्री सूप, सब्जी या फिर सलाद लेती हैं। डिनर में शिल्पा कार्ब्स लेने से बचती हैं।

इवनिंग स्नैक्स

शाम के समय भूख लगने पर एक्ट्रेस ब्राउन ब्रेड का वेजिटेबल सैंडविच खाना पसंद करती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

पार्टी परफेक्ट हैं Sreejita De के ये हॉट एंड सेसी आउटफिट्स